Indore : छेड़छाड़ से परेशान होकर एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Indore : छेड़छाड़ से परेशान होकर एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

November 27, 2022 Off By NN Express

इंदौर,27 नवंबर  इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि क्षेत्र में ही रहने वाला एक लड़का उसे सालभर से परेशान कर रहा था। छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती पढ़ाई भी छोड़ चुकी थी। घटना गुरुशंकर नगर की है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।युवती की मां ने बताया कि बेटी की उम्र 16 साल थी और वह 10वीं पास कर चुकी थी। जुलाई में वह स्कूल जाती थी तो यह लड़का उसे रास्ते में छेड़ता था। परेशान होकर बेटी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। लड़के के खिलाफ 20 जुलाई को द्वारकापुरी थाना में शिकायत की थी। तब पुलिस ने उसे पकड़ा भी था I

लेकिन नाबालिग होने के कारण उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया था। अभी दो दिन से वह लड़का घर के चक्कर लगाने लगा था। इससे मेरी बेटी परेशान हो गई थी। शनिवार को बेटी ने कहा कि मां मैं पढ़ाई करके आगे करियर बनाना चाहती हूं, लेकिन ऐसे में कैसे पढ़ाई कर पाऊंगी। जब मां घर का काम कर रही थी, इसी दौरान बेटी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इंदौर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में केबल व्यवसायी के घर में चोर घुस गया। चोर सोना-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चुरा कर ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। टीआइ अलका मेनिया के मुताबिक, घटना कुंदन नगर निवासी राकेश पुत्र कैलाश नायक के घर में हुई है। राकेश केबल व्यवसायी है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। सुबह करीब 6 बजे दरवाजा खुला देख चौंक गए। अलमारी से चांदी की पायल, कमरबंद, बिछिया, मंगलसूत्र, मोती, पैंडल, टाप्स, बच्चे की चेन, पैंडल, अंगूठी व अन्य सामान गायब था। टीआइ के मुताबिक कालोनी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चोर सामान चुराकर भागते हुए दिख रहा है। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के उषानगर एक्सटेंशन निवासी पुरुषोत्तम सेठिया के घर से गहने और नकदी चोरी हो गई। लसूड़िया थाना क्षेत्र में तो हर्षित माहौर निवासी स्कीम-114 के घर से पांच मोबाइल चुरा ले गए।