नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र देवरी(द) में सुचारू रूप से कार्य जारी,पुरूष एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की पदस्थापना की गई

नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र देवरी(द) में सुचारू रूप से कार्य जारी,पुरूष एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की पदस्थापना की गई

November 25, 2022 Off By NN Express

बालोद, 25 नवम्बर I जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही के अधिनस्थ उप स्वास्थ्य केन्द्र देवरी(द) में सुचारू रूप से कार्य जारी होने से आसपास के लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र देवरी(द) में सुचारू रूप से कार्य संचालन हेतु पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता कमलेश देशमुख एंव महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मोनिका सिन्हा की पदस्थापना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क प्रसव सुविधा के साथ-साथ टीकाकरण कार्य के अलावा ब्लड प्रेशर, शुगर, एचआईवी, मलेरिया इत्यादि की निःशुल्क जाॅच की सुविधा भी लोगों को मिल रही है। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केन्द्र में विभिन्न प्रकार के बिमारियों के ईलाज की सुविधा भी आम लोगों को प्रदान किया जा रहा है।