फाइबर फैक्ट्री में लगी आग : एक कर्मचारी की मौत, 2 झुलसे…

फाइबर फैक्ट्री में लगी आग : एक कर्मचारी की मौत, 2 झुलसे…

November 23, 2022 Off By NN Express

काशीपुर,23 नवंबर  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक फाइबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गई। आग की  चपेट में आने से एक कर्मी की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में नादेही रोड पर सिडकुल की शानदार फाइबर इंडस्ट्रीजमें आधी रात को एक फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भयानक हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही जनकर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको हायर सेंटर बरेली में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण एलपीजी प्लांट से गैस रिसाव बताया जा रहा है।

फैक्ट्री में रात करीब एक से दो बजे के बीच एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय फैक्ट्री में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने से उनमें अफरा तफरी मच गई। जैसे तैसे फैक्ट्री से 22 कर्मचारियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। हादसे में अभय राजपुर निवासी 29 वर्षीय अर्जुन त्यागी की मौके पर मौत हो गई, जबकि जसपुर के पास ग्राम मडुआखेड़ा निवासी संजय कुमार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती गांव अभयराजपुर निवासी राहुल कुंअर गंभीर रूप से झ़लस गए। जिन्हें उपचार के लिए काशीपुर भेजा गया। जहां से दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए वहां से बरेली रेफर कर दिया गया।

देर रात लगी आग बुझाने में पहले फैक्ट्री कर्मचारी ने ही काफी मशक्कत की। इसके साथ ही जसपुर, काशीपुर और बाजपुर से दमकल विभाग की छह गाड़ियां और तीन गाड़िया निजी फैक्ट्री से मंगा ली गयीं। फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। लगातार फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा 8 से 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया।