Bilaspur : महिला से रेप और जबरन वसूली के मामले में एक आरोपी  गिरफ्तार

Bilaspur : महिला से रेप और जबरन वसूली के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

November 20, 2022 Off By NN Express

बिलासपुर ,20 नवंबर । बिलासपुर पुलिस ने एक महिला से रेप और जबरन वसूली के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये मामला शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रोशन बुधवानी ने पीड़िता से मार्च 2017 से नवंबर 2022 के बीच लगातार अनाचार करता रहा। आरोपी ने रेप पीड़िता का वीडियो भी बना लिया जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए महिला से 10 लाख के ज्वेलरी और नगद रकम भी ले ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 और 384 के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।