दो पहाड़ियों के बीच में डाल लिया झूला, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

दो पहाड़ियों के बीच में डाल लिया झूला, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

November 15, 2022 Off By NN Express

सोशल मीडिया पर अक्सर लोग कुछ न कुछ क्रेजी चीजें करते दिख जाते हैं। इनमें से कुछ तो बेहद मजेदार होते हैं, वहीं कुछ थोड़े जोखिम भरे भी होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी दो छोटी पहाड़ियों पर झूले में सोता नजर आ रहा है।

यह वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है और इसमें दिखाया गया है कि वह आदमी झूले में बिल्कुल बेपरवाह सोया हुआ है। जबकि नीचे काफी गहरी घाटियां और खाई है। हालांकि इस पोस्ट में यह नहीं बताया गया है कि जहां वह व्यक्ति झूले में है, वह कितने फीट की ऊंचाई पर है।

स्पेन का है वीडियो
करीब 14 सेकंड के इस वीडियो का कैप्शन पढ़ने के बाद यह पता चलता है कि यह वीडियो स्पेन का है। एक दिन में ही इसे 7800 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वीडियो में नजर आने वाले दृश्य वैसे तो बेहद लुभावने हैं। वहीं, वीडियो आगे बढ़ने के साथ ही उस व्यक्ति के आसपास पहाड़ियों की ऊंचाई और घाटियों की गहराई साफ नजर आने लगती है। इसे देखकर यह तो बिल्कुल स्पष्ट है कि अगर किसी को ऊंचाई से डर लगता है तो यहां बिल्कुल भी कंफर्टेबल फील नहीं करेगा। 

लोग कर रहे मजेदार कमेंट
वीडियो देखकर लोगों ने इस पर खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, झूले पर झूलना इससे अधिक रोमांचक नहीं हो सकता, हालांकि इसमें गिरने का डर भी भरपूर है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मैं यहां झपकी लेना पसंद करूंगा। मुझे ऊंचाई से डर नहीं लगता, लेकिन ऊंचाई से गिरने में जरूर डर लगता है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि निश्चित तौर पर यह एक मजेदार अनुभव होगा। हालांकि देखना होगा कि कैमरे के चलते असली ऊंचाई कितनी होगी।