अज्ञात आरोपित की गोली चलने से किसान गंभीर रूप से घायल

अज्ञात आरोपित की गोली चलने से किसान गंभीर रूप से घायल

November 15, 2022 Off By NN Express

पन्ना,15 नवंबर । अजयगढ़ क्षेत्र के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम लामी में गोली चलने की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।जानकारी के अनुसार राम लखन लोध, रामकुमार लोध सोमवार दोपहर को अपने खेत में धान की कटाई करवा रहे थे तभी वह ज्वार की खेत की ओर पशुओं को हांकने चले गए तभी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली चला दी गई जो युवक के चेहरे पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा परिजनों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना डायल हंड्रेड को दी गई सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड और धरमपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर परिजनों के साथ अजयगढ़

अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना के लिए रेफर कर दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। सूत्रों से पता चला है कि संभवतः घायल युवक की मौत हो गई है, हालांकि इस बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। इस संबंध में घायल के पिता रामकुमार ने बताया कि खेतो में धान की कटाई चल रही थी। सभी लोग दोपहर का खाना खाकर फुरसत हुए थे। उसी समय जवार के खेत के पास पशु दिखाई दिए, जिसे हांकने मेरा पुत्र गया तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चला दी गयी। जिसकी आवाज सुनकर हमलोग दौड़े। रामलखन लहूलुहान अवस्था में खेत में पड़ा हुआ था।