Korba News : कमाई के रुपये मायके भेज देने से पति ने ले ली पत्नी की जान

Korba News : कमाई के रुपये मायके भेज देने से पति ने ले ली पत्नी की जान

November 14, 2022 Off By NN Express

KORBA ,14 NOVEMBER I नाराज पति ने पत्नी के सिर को पकड़कर दीवार में ठोकर मार दिया। माथे पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच रुपए को लेकर विवाद हुआ। आरोपी पति ने बताया की उसकी पत्नी उसके वेतन की राशि मायके में खर्च कर देती थी। घर का खर्च चलाने के लिए उसके पास रुपए नहीं थे।पति की कमाई को मायके में खर्च करना एक महिला को भारी पड़ गया। दोनों के बीच रुपए को लेकर विवाद हुआ। नाराज पति ने पत्नी के सिर को पकड़कर दीवार में ठोकर मार दिया। माथे पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि धरम सिंह सिदार उम्र 54 वर्ष पत्नी रजनी सिदार के साथ हरदीबाजार उतरदा रोड में रहने वाले यदुनाथ सिंह राठौर के किराए की मकान में रहता था। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे मकान मालिक ने धरम सिंह के पुत्र हेमंत सिंह को बताया कि उसकी मां रजनी दोपहर से घर के बाहर नहीं निकली है। हेमंत का पिता धरम सिंह घर से फरार है। देर रात हेमंत ग्राम सिरकी में रहने वाले मामा जोगेन्द्र सिंह नेताम के साथ पिता के अस्थाई आवास पर हरदीबाजार पहुंचा। उसने देखा है कि घर का दरवाजा खुला है।

बिस्तर पर उसकी मां कंबल ओढ़कर सोई है। कंबल को हटाते ही हेमंत घबरा गया। उसने देखा कि उसकी मां रजनी बाई की मौत हो चुकी है। उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दिया। पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पर आसपा के लोग एकत्र हो गए। देर रात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस बीच धरम सिंह घर में नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से सम्पर्क किया। उसके दीपका में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर धरम सिंह को दीपका से पकड़ लिया।

पूछताछ में धरम ने पत्नी रजनी की हत्या करना स्वीकार किया। बताया कि रजनी उसके वेतन की राशि मायके में खर्च कर देती थी। घर का खर्च चलाने के लिए उसके पास रुपए नहीं थे। राशि मांगने पर विवाद हुआ। आवेश में आकर धरम सिंह ने पत्नी रजनी का गला पकड़कर सिर को दीवार पर कई बार ठोकर मारा। गला पकड़कर दबा दिया। रजनी की सांस उखड़ गई। धरम ने पत्नी को बिस्तर पर लेटाकर कंबल ओढ़ा दिया। मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पत्नी की हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी रोजी मजदूरी का काम करता है।