सोनम कपूर आसानी से कराती हैं ब्रेस्ट फीडिंग, बताया कैसे हुई फटाफट नॉर्मल डिलीवरी

सोनम कपूर आसानी से कराती हैं ब्रेस्ट फीडिंग, बताया कैसे हुई फटाफट नॉर्मल डिलीवरी

November 14, 2022 Off By NN Express

सोनम कपूर हाल ही में मां बननी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी लोगों के साथ शेयर की है। सोनम ने कई सारे पोस्ट लगाए हैं। इनमें बताया कि वह हमेशा से नैचुरल डिलीवरी चाहती थीं। सोनम ने पोस्ट में लिखा कि उनकी डिलीवरी नैचुरल और आसानी से हो गई थी और वह आसानी से ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं। उन्होंने खाने-पीने से जुड़े कुछ टिप्स भी लोगों के साथ शेयर किए।

शुरू से चाहती थीं नैचुरल डिलीवरी

सोनम कपूर 20 अगस्त को बेटे वायु को जन्म दिया है। उन्होंने अब तक अपने बच्चे का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है। सोनम ने बताया कि उन्होंने शुरू से ही फैसला लिया था कि उनकी डिलीवरी नैचुरल हो और इसमें मेडिकल का दखल कम से कम हो। इसके लिए सोनम ने बुक्स पढ़ीं और प्राकृतिक चीजों का सहारा लिया। उन्होंने कई आयुर्वेदिक उपाय भी बताए। 

डेंटल प्रॉब्लम के लिए ऑइल पुलिंग

सोनम ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान सनस्क्रीन का उपयोग करें। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे समय में दांतों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। उन्होंने इसके लिए ऑइल पुलिंग की थी। सोनम ने खाने की कुछ चीजें भी बताईं। सोनम ने पोस्ट में लिखा, सब्जियों में स्वीट पोटैटो, कद्दू, पालक, टमटर, रेड स्वीट पेपर्स, पकी हरी सब्जियां।

ये फल खाएं

फलों में खरबूजा, आम, आलू बुखारा, केले, संतरा, रेड, पिंक ग्रेपफ्रूट वगैरह। आयरन और फॉलोकि एसिड के लिए रेडी टु ईट सीरियल्स। बीन्स, दाल, मटरें, नट्स, सीड्स, चिकन, लैंब साथ ही पानी पीना बेहद जरूरी है।