जांजगीर : जिले में शासकीय बहुदिव्यांग विद्यालय व छात्रावास का होगा शुभारंभ

जांजगीर : जिले में शासकीय बहुदिव्यांग विद्यालय व छात्रावास का होगा शुभारंभ

August 26, 2022 Off By NN Express

जांजगीर-चांपा 26 अगस्त । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के विशेष प्रयास से जिले में जल्द ही प्रदेश का तीसरा शासकीय बहुदिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास का शुभारंभ पेण्ड्री जांजगीर में किया जाएगा।

यह विद्यालय एक से अधिक दिव्यांगता से ग्रसित निःशक्तजनो के लिए संचालित होगी। जहां बहुदिव्यांग बालक वर्ग के लिए अन्तःवासी एवं बालिका वर्ग के लिए दैनिक छात्र के रूप में निःशुल्क शिक्षण-प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा।

कलेक्टर के विशेष प्रयास से विद्यालय सह छात्रावास के संचालन के लिए समाज कल्याण संचालनालय रायुपर द्वारा जिले में संधारित निराश्रित निधि से 24 लाख 94 हजार के व्यय की अनुमति प्रदान की गई है। शैक्षिणक सत्र 2022-23 के लिए बहुदिव्यांग निःशक्तता के छात्रावासी 50 सीटे और दैनिक 25 सीटे इस प्रकार कुल 75 छात्र-छात्राओं की संख्या प्रस्तावित है।