कोण्डागांव : कमिश्नर बस्तर व आईजी ने केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य का लिया जायजा

कोण्डागांव : कमिश्नर बस्तर व आईजी ने केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य का लिया जायजा

November 12, 2022 Off By NN Express

कोण्डागांव 12 नवंबर। कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े और पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज पी. सुन्दरराज ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाट में संचालित पेंच रिपेयर कार्य का औचक निरीक्षण किया और उक्त सड़क मरम्मत कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ नियत अवधि में सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

Also Read :-सोशल मीडिया से युवक की दोस्ती पड़ी भारी, आबरू लूटा फिर किया पैसे की मांग

उन्होंने इस दौरान केशकाल घाट के विभिन्न स्थलों पर किये जा रहे पेंच मरम्मत की गुणवत्ता भी देखी। इस मौके पर उन्होने केशकाल घाट के विभिन्न दुर्घटनाजन्य मोड़ पर सुरक्षा हेतु संकेतक अनिवार्य रूप से लगाये जाने कहा। इसके साथ ही सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के बारे में व्यापक जनजागरूकता लाने सहित इन दिशा-निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिपं प्रेमप्रकाश शर्मा, ईई एनएच आरके गुरू, एसडीएम केशकाल शंकरलाल सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।