शोएब मलिक की पहली पत्नी भी भारतीय, तलाक दिए बिना सानिया से किया था निकाह

शोएब मलिक की पहली पत्नी भी भारतीय, तलाक दिए बिना सानिया से किया था निकाह

November 12, 2022 Off By NN Express

नईदिल्ली I भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच जल्द तलाक होने की खबरें सामने आ रही हैं। पाकिस्तानी मीडिया में तो यह तक कहा जा रहा है कि दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सानिया द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए कुछ पुरानी तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने दिल टूटने जैसी बातें भी कही हैं।

सानिया और शोएब के बीच 2010 में निकाह हुआ था और दोनों 12 साल से साथ रह रहे थे। हालांकि, अब इन दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है। दोनों का एक चार साल का बेट इजहान मिर्जा मलिक भी है। हालांकि, सानिया शोएब की पहली नहीं, बल्कि दूसरी पत्नी हैं। सानिया से पहले शोएब की शादी भारतीय हैदराबाद में ही हुई थी। उनकी पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दिकी है।शोएब और सानिया के बीच 2010 में शादी की खबरों से पहले आयशा सिद्दिकी का मामला सामने आया था। तब यह कहा जा रहा था कि आयशा सिद्दिकी से तलाक लिए बिना ही वह दूसरी शादी करना चाह रहे थे। तब आयशा सिद्दिकी सबके सामने आई थीं और कहा था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बगैर तलाक दिए वह दूसरी शादी नहीं कर सकते। इसके बाद शोएब ने आयशा के साथ कोई रिश्ता नहीं होने से इनकार कर दिया था।

Also Read :-राजधानी में एक ही जगह से दो बच्चों का हुआ अपहरण

हालांकि, जब मामला बढ़ा तो शोएब ने आयशा सिद्दिकी को तलाक दे दिया था। आयशा ने बताया था कि वह मोटी हैं इस वजह से शोएब उन्हें पसंद नहीं करते। शोएब और सानिया के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थी। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब ने सानिया को धोखा दिया है। कहा जा रहा है कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं।