लहसुन है औषधीय गुणों का खजाना, 20 मिनट में बनाएं ये टेस्टी अचार

लहसुन है औषधीय गुणों का खजाना, 20 मिनट में बनाएं ये टेस्टी अचार

November 9, 2022 Off By NN Express

लहसुन ऐंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। सेहत के लिए यह कई तरह से फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कई बड़ी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना लहसुन खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको लहसुन का स्वाद पसंद नहीं तो लहसुन का अचार बनाकर खा सकते हैं। यहां लहसुन के अचार की इंस्टंट रेसिपी है। इससे लहसुन का अचार 20 मिनट में बन जाएगा। सर्दियों में आलू के पराठे, बेसन की रोटी वगैरह के साथ यह लाजवाब लगता है।

लहसुन का अचार बनाने के लिए आपको चाहिए…
 
1 कप लहसुन (छिले हुए)
1/2 कप सरसों का तेल
सिरका 
1/2 चम्मच हींग
कश्मीरी लाल मिर्च
नमक
हल्दी
पिसी सरसों (ज्यादा महीन न पीसें)
पिसी मेथी
पिसी सौंफ

बनाने का तरीका

गैस पर पैन गरम करें। इसमें सरसों का तेल डालें। जब तेल पक जाए तो गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि तेल ठीक से पक जाए और इसमें कच्चेपन की महक न आए। अब तेल को हल्का ठंडा होने दें इसके बाद इसमें हींग डाल दें। तेल ज्यादा गरम न हो वर्ना हींग जल जाएगी। हींग चटकने के बाद इसमें लहसुन डाल लें। अब फिर से गैस जलाकर धीमी कर लें। गैस एकदम धीमी रखनी है वर्ना लहसुन जल जाएंगे। हमें लहसुन को सिर्फ सॉफ्ट करना है। अब लहसुन में लगभग 2 स्पून नमक डाल लें। बाकी मसालों में सबसे पहले एक चम्मच हल्दी डालें फिर 2 स्पून कश्मीरी लाल मिर्च डाल लें।

अब फिर से गैस बंद कर दें। सबको अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें चार चम्मच सरसों, 1 चम्मच सौंफ का पाउडर, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच मेथी का पाउडर। आखिर में सिरका डालें। सिरका वाइट या ब्राउन कोई भी डाल सकते हैं। अब लहसुन के साथ सारे मसाले मिला लें। इन्हें ठंडा करके कांच के जार में भर दें। इसे आप तुरंत खा सकते हैं।