मार्निंगवॉक में लोगों को परेशान करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

मार्निंगवॉक में लोगों को परेशान करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

November 7, 2022 Off By NN Express

रायगढ़ ,07 नवंबर  कमला नेहरू पार्क में मार्निंग वाक करने वाले लोगों को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पिछले कुछ दिनों से सुबह की सैर करने वाले महिलाओं व अन्य लोगों को मनचले किस्म के लोगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा था और महिलाओं पर गंदी फब्तियां कसी जा रही थी। शिकायत मिलने पर सीएसपी अभिनव उपाध्याय ने इसे गंभीरता से लिया और चक्रधर नगर थाने को कार्रवाई का आदेश दिया था। जिस पर आज सुबह पुलिस ने 8 लोगों को कमला नेहरू पार्क से पकडा़, जिन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। 

ज्ञात हो कि इन दिनों पार्को में छेड़छाड़ की घटनायें बढ़ गई  हैं। ये लोग उनको अपना शिकार बना रहे है, जो मार्निंग व इंनिगवॉक पर पार्क पहुंचते हैं। एसपी अभिषेक मीणा व एएसपी संजय महादेवा ने सीएसपी को निर्देश दिया था। कमला नेहरू पार्क सैर करने के लिए शहर का सबसे पसंदीदा स्थान है, जहां महिलायें बच्चे व बुजुर्ग के साथ युवक भी बड़ी संख्या में वाक के लिए पहुंचते हैं। लोगो का कहना हैं कि ये आवारा युवक 10 से 12 के गैंग में पार्क के पथ वे पर फैल कर चलते हैं और पास से महिलाओं के  गुजरने पर गाली गलौज व गंदी फब्तियां कसते हैं। जिसके कारण महिलाओं को पार्क में घूमने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 

इसी तरह जयसिंह तलाब व गणेश तलाब के पार्क में भी आवारा तत्वों का डेरा जमा रहता है। जो मछली मारने के साथ-साथ पार्क के माहौल को भी दूषित कर रहें हैं। जयसिंह तलाब को तो इन तत्वों ने शराबखोरी का अड्डा व लवर पाइंट बना दिया है। यहां आए  दिन शराब की बोतले पड़ी मिलती हैं और युवा जोडों को प्रेम में मशगूल देखा जा सकता है। नगर निगम ने इन पार्को की निगरानी के लिए  किसी चौकीदार तक की व्यवस्था नहीं की गई  है। जिसकी वजह से इन तत्वों को रोकने वाला कोई नहीं है। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की जाती हैं कि वे इन मार्निग व इंवानिग वाक पाइंटो को असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनाने वाले लोगों पर कार्यवाही कर सैर करने वाले प्रकृति प्रेमियों के लिये सुरक्षित बनाएगी।