अगर फ्रिज में रखते हैं अंडे तो हो जाए सावधान!, होते हैं ये नुकसान

अगर फ्रिज में रखते हैं अंडे तो हो जाए सावधान!, होते हैं ये नुकसान

November 7, 2022 Off By NN Express

Are refrigerated eggs safe to eat? ‘संडे हो या मंडे रोज खाओं अंडे’, ये बात कई बार आपने लोगों को दोहराते हुए सुना होगा। प्रोटीन से भरपूर अंडे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन क्या आप ऐसा फ्रिज में रखे अंड़ों के बारे में भी कह सकते हैं। क्या वाकई फ्रिज में रखे अंड़े आपकी सेहत के लिए बाहर रखें अंड़ों जितने ही फायदेमंद होते हैं। जवाब शायद ज्यादातर लोगों को निराश कर सकता है। जी हां, आइए जानते हैं आखिर क्यों फ्रिज में रखे अंडे नहीं खाना चाहिए?। फ्रिज में अंड़े रखने से आपका क्या नुकसान हो सकता है। 

फ्रिज में अंडे़ रखने के नुकसान-
1-अक्सर लोगों को लगता है कि फ्रिज में अंडे रखने से वो सुरक्षित रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड फ्रिज में रखने की वजह से खत्म हो जाते हैं।                              
2-सर्दियों में अंडा खाने से आपकी सेहत को फायदा मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फेटी एसिड होता है, लेकिन फ्रिज में रखने की वजह से इनकी ये खासियत ही खत्म हो जाती है।

3-अंडे फ्रिज में रखने से फ्रेश रहते हैं, लेकिन इनके पोषक तत्व कम तापमान की वजह से खत्म हो जाते हैं। इसके साथ ही इनका असली स्वाद भी खत्म हो जाता है। 

4-अंडों को सही तापमान पर स्टोर किया जाए ताकि साल्मोनेला बैक्टीरिया को बढ़ने से रोका जा सके। साल्मोनेला बैक्टीरिया अंडे को बाहरी और भीतरी दोनों ही तरह से दूषित कर सकते हैं। फ्रिज में अंडे रखने से उसके ऊपर मौजूद बैक्टीरिया बढ़ भी सकते हैं। ऐसे में अंडे के अंदर भी इनके घुस जाने की तो संभावना होती ही है। 

5- फ्रिज में रखे अंडे को उबालने पर ज्यादातर अंडे तुरंत टूट जाते हैं। इसलिए अगर आप फ्रिज से निकालकर अंडा उबालना चाहते हैं तो पहले उसे कुछ देर के लिए कमरे मे खुला रख दें जिससे उसका तापमान सामन्य हो जाए उसके बाद ही आप उसे उबलने के लिए रखें।

6-कई बार अंडे के ऊपरी भाग पर गंदगी रह ही जाती है तो फ्रिज की दूसरी चीजों को भी संक्रमित कर सकती है। 

सलाह: आप रोजाना अंडे खाने के शौकीन हैं, तो कोशिश कीजिए कि कई दिनों से रखे अंडे का सेवन ना करें। जरूरत हो तो अंडों को खरीद कर लाएं और तभी उनका इस्तेमाल कर लें।