बंगाल की खाड़ी में उठ रहा बवंडर,कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा बवंडर,कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

October 5, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली ।  देश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून की विदाई को हो गई है। हालांकि नॉर्थ ईस्ट और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का दौर थमा नहीं है। शुक्रवार को असम और आसपास के इलाकों में 240 मिमी से अधिक बरसात हुई।
बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन

आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक लो प्रेशर बन रहे हैं। वहीं, पूर्वी बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है। इस वजह से तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंध्रप्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में मूसलाधर बरसात हो सकती है।

इन राज्यों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार को केरल, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं,असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघायल में मूसलाधर बारिश की संभावना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के आसपास लगे क्षेत्रों में हल्की बरसात हो सकती है।

दिल्ली में गर्मी से छूटेंगे पसीने

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार में जमकर मेघ बरसें। आज (शनिवार) दिल्ली-एनसीआर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एमपी की राजधानी भोपाल में तड़के ओस, दिन में तेज धूप और दोपहर से शाम तक उमस लोगों को परेशान कर रही है। दिन और रात के तापमान में दस डिग्री का अंतर बना है। शुक्रवार को दिन का तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा रहा।