सजग कोरबा के तहत पुलिस द्वारा यातायात/नशा मुक्ति/ महिला सुरक्षा/साइबर के संबंध में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

सजग कोरबा के तहत पुलिस द्वारा यातायात/नशा मुक्ति/ महिला सुरक्षा/साइबर के संबंध में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

September 28, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) सजग कोरबा के तहत पुलिस द्वारा यातायात/नशा मुक्ति/ महिला सुरक्षा/साइबर के संबंध में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

  • महिलाओं को सिखाया जा रहा आत्मरक्षा के गुर
  • विद्यालय/महाविद्यालय/हाट बाजार में चलाया जा रहा अभियान
    कोरबा : कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा, पुलिस अनुविभागीय विभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में सजग कोरबा अभियान के तहत साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
    इसी क्रम में थाना पाली पुलिस के द्वारा क्षेत्र के कॉलेज में महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है एवं महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पाली पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया जा रहा है। साथ में नशा के खिलाफ यातायात नियम और साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।इसी प्रकार महिला सुरक्षा टीम के द्वारा भी सृष्टि नर्सिंग कॉलेज एवं सिटी सेंटर मॉल में जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए ये एप डाउनलोड कराया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण भी सिखाए जा रहे हैं।
    कोरबा जिला पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत प्रत्यक्ष रूप से एवं व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लगातार लोगो को जागरूक किया जा रहा है।