दुर्ग पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय का हुआ आत्मीय स्वागत

दुर्ग पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय का हुआ आत्मीय स्वागत

September 27, 2024 Off By NN Express

दुर्ग । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव के दुर्ग आगमन पर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड स्थल पर जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ. दया राम साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एस.पी.  जितेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे।