जिले की चार महिला खिलाड़ियो का हुआ चयन

जिले की चार महिला खिलाड़ियो का हुआ चयन

September 22, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) जिले की चार महिला खिलाड़ियो का हुआ चयन
कोरबा : गुजरात के वड़ोदरा शहर के वघोडिय़ा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में अस्मिता ताइक्वांडो विमेंस लीग खेलों इंडिया का आयोजन 20 से 22 सितंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का चयन किया गया था।
प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से 35 खिलाड़ी स्पर्धा में हिस्सा लेने वड़ोदरा पहुँचे हैं। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव व राष्ट्रीय कोच लोकेश राठौर ने बताया कि जिले से पूर्वी कंवर, शगुन जांगड़े, अदिति राय, दक्षा चौधरी का चयन छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के द्वारा कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किया गय़ा था। ये खिलाड़ी अपने-अपने वजन समूह में स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय अस्मिता ताइक्वांडो विमेंस लीग के लिये प्रदेश टीम में जगह बनाई है।
पूर्वी कैडेट वर्ग के अंडर 55 किलो ग्राम वजन समूह में प्रदेश की तरफ से चुनौती देगी। वहीं शगुन जांगड़े अंडर 59 किलो ग्राम वजन कैडेट वर्ग में राज्य की और से खेल रही है। अदिति रॉय 42 किलो ग्राम वजन समूह जूनियर वर्ग में एवं दक्षा चौधरी 45 किलो ग्राम वजन समूह में प्रदेश की ओर से भाग ले रही है। प्रदेश दल का नेतृत्व कोच योगेश श्रीवास, आयुष राजपूत कर रहे है सभी खिलाडिय़ो के चयन पर छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष टी.एस. सिंहदेव, महासचिव अनिल द्विवेदी जिला ताईक्वाडो संघ कोरबा के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने बधाई दी है।