हिमाचल प्रदेश में आज घोषणा पत्र जारी करेंगे सीएम भूपेश…

हिमाचल प्रदेश में आज घोषणा पत्र जारी करेंगे सीएम भूपेश…

November 5, 2022 Off By NN Express

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं जहां वे कांग्रेस के समर्थन में जमकर प्रचार प्रसार  कर रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल आज शिमला में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे। बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होना हैं। बता दें कल सीएम भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आयोजित “परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली” को सम्बोधित किया था जिसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थी।