मार्बल खदान हादसा, मशीन ऑपरेटर की मौत, 2 घायल

मार्बल खदान हादसा, मशीन ऑपरेटर की मौत, 2 घायल

September 15, 2024 Off By NN Express

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में एक मार्बल खदान में शनिवार की शाम को एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। खनन कार्य के दौरान मार्बल का एक बड़ा टुकड़ा गिर गया, जिसमें तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक मजदूर की पहचान बुद्धिमान कोल के रूप में हुई है, जो सीधी जिले का निवासी था और कृष्णा मार्बल माइंस में मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था। घटना के बाद माइंस प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी नहीं दी और सीधे घायल मजदूरों को जबलपुर ले जाया गया, जहां बुद्धिमान कोल ने दम तोड़ दिया। दो अन्य मजदूरों का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी नहीं देने और घटनास्थल पर कोई नहीं मिलने की बात कही है। पुलिस अधिकारी अखिलेश दाहिया ने बताया कि जबलपुर से डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।