हिमकल्याणी सिन्हा और व्याख्याता भुवन लाल साहू शिक्षक दिवस पर राज्यपाल से होंगे सम्मानित

हिमकल्याणी सिन्हा और व्याख्याता भुवन लाल साहू शिक्षक दिवस पर राज्यपाल से होंगे सम्मानित

August 28, 2024 Off By NN Express

रायपुर/बेमेतरा। शिक्षक दिवस पर बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला अकोला, साजा विकासखंड की प्रधान पाठक हिमकल्याणी सिन्हा और बेरला विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल लावातरा के व्याख्याता भुवन लाल साहू का राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

हिमकल्याणी सिन्हा: 75% दिव्यांगता के बावजूद विशेष योगदान 

CG News: हिमकल्याणी सिन्हा, जो 75% दिव्यांगता के बावजूद शिक्षण क्षेत्र में अपनी अद्वितीय सेवा के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान कठिनाइयों का सामना करते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षा प्रदान करते हुए, उन्होंने बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई से जोड़ा बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास भी जगाया। 

उपयोगहीन वस्तुओं से बनाती हैं शिक्षण सामग्री

CG News: इसके अलावा हिमकल्याणी सिन्हा ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। उन्होंने उपयोगहीन वस्तुओं से सहायक शिक्षण सामग्री बनाई, जिसे कक्षा में नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, उन्होंने खुद की रचना की हुई कहानियों, कविताओं, और गीतों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की है। इसके अलावा  दिव्यांग और अनाथ बच्चों की पढ़ाई में मदद करती हैं।