छत्तीसगढ़: खेत में धान रोपाई के दौरान 5 लड़कियों पर गिरी बिजली, अस्पताल में किया भर्ती

छत्तीसगढ़: खेत में धान रोपाई के दौरान 5 लड़कियों पर गिरी बिजली, अस्पताल में किया भर्ती

August 2, 2024 Off By NN Express

जशपुर, 02 अगस्त । प्रदेश के जशपुर जिले स्थित सोगड़ा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 लड़कियां झुलस गईं हैं. बयाता जा रह है कि ये लड़कियां धान की रोपा लगा रही थी. इस घटना के बाद सभी घायल लड़कियां को जशपुर के जिला अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया है. ये पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

लड़कियां गंभीर रूप से घायल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल यानी गुरुवार की शाम को सोगड़ा गांवमें पांच लड़कियां बारिश के बीच धान की रोपाई करने खेत में गई हुई थीं इस बीचअचानक आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से ये सभी लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना की जानकारी मिलते ही कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है, हालांकि अभी उनकी स्थित अभी सामान्य बताई जा रही है.