कोरबा: हाईवा ने स्कूटी सवार महिला एवं उसके बेटे को मारी टक्कर-महिला की मृत्यु

कोरबा: हाईवा ने स्कूटी सवार महिला एवं उसके बेटे को मारी टक्कर-महिला की मृत्यु

July 15, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) हाईवा ने स्कूटी सवार महिला एवं उसके बेटे को मारी टक्कर-महिला की मृत्यु

  • हुई चक्का जाम की स्थिति निर्मित
    कोरबा: कोरबा जिले के पसान-रानी अटारी रोड पर एक हाईवा ने एक महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
    जानकारी के अनुसार मृतक महिला सविता मरकाम अपने बेटे के साथ स्कूटी से सवार होकर घर की ओर वापस जा रही थी। तभी कुम्हारी दर्री गांजा डोंगरी के पास रेलवे लाइन के लिए गिट्टी ले जाने वाले हाइवा ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उक्त महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई।
    बताया जा रहा हैं की हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंचे राजस्व एवं पुलिस के अधीकारियों ने मामले को शांत कराया और मृतक महिला के परिजनों को ₹1 लाख तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई, तब जाकर ग्रामीणों ने मौके से शव को उठाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजने के लिए सहमत हुए। आगे की कार्यवाही जारी हैं।