OMG! पति से नाराज होकर 4 बच्चों के कुएं में कूद गई मां, चारों मासूमों की मौत

OMG! पति से नाराज होकर 4 बच्चों के कुएं में कूद गई मां, चारों मासूमों की मौत

July 14, 2024 Off By NN Express

मध्यप्रदेश के मंदसोर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराबी पति से परेशान एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा ली। घटना आज रविवार सुबह की है। मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के गांव पीपलखेडा में एक महिला ने अपने चार बच्चों सहित कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

घटना में ग्रामीणों ने महिला को समय रहते बचा लिया लेकिन चारों बच्चों की मोत हो गई।

जानकारी के अनुसार 2 लड़कियों 2 लड़के समेत चार बच्चे की मौत हुई है। सूचना मिलने पर मोके पर पुलिस पहुंची और गांववालों की मदद से महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल निकाल गया। लेकिन उसके चारों बच्चो को जब तक बाहर निकाला तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मिली जानकारी में अनुसार मंदसौर में रविवार सुबह एक महिला चार बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया।

अपने चार बच्चों के साथ कुएं कुएं में कूदने वाली महिला की पहचार 40 साल की सुगना बाई के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में पारिवारिक क्लेश के चलते महिला ने यह कदम उठाया है। महिला का पति रोड़ सिंह बंजारा कंबल बेचने का काम करता है। शराब के नशे में पति आए दिन मारपीट करता थी। आज यानी घटना वाले दिन भी उसने महिला को पीटा था। इसी से परेशान महिला ने यह कदम उठाया है। घटना गरोठ के पीपलखेड़ा गांव की है। बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गरोठ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया है।

गरोठ ASP हेमलता कुरील ने बताया की घटना से पहले शनिवार को महिला आंगनवाड़ी भवन मे रात रुकी थी और आज रविवार सुबह कुएं के पास पहुंच इस घटना को कारीत किया। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और गरोठ थाना पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।