छत्तीसगढ़: भाजपा प्रवेश करेंगे बागी कांग्रेस नेता, भटगांव भाजपा ने किया विरोध…

छत्तीसगढ़: भाजपा प्रवेश करेंगे बागी कांग्रेस नेता, भटगांव भाजपा ने किया विरोध…

July 6, 2024 Off By NN Express

जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

भटगांव। भटगांव नगर पंचायत में शनिवार को बड़ा उलटफेर हो गया। यहां कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे के आरोपों से खिन्न होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब कयास लगाए जा रहे है कि ये बागी कांग्रेसी नेता भाजपा प्रवेश कर सकते है। इसके बाद भटगांव भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भाजपा नगर पंचायत भटगांव के कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमे उन्होंने मांग की है कि नगर भटगांव व आस पास के भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस पार्टी  व अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओ को भाजपा में  शामिल नहीं किया जाय।

अब देखना यह है कि इन बागी नेताओं को भाजपा में पनाह मिलती है, या इनकी हालत न घर के रहे न घाट के वाली होती है।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व एडरमेन तुलसी आदित्य , पार्षद  राजेश सीदार, पूर्व पार्षद रमा पटेल , पूर्व महामंत्री कुंज राम साहू , रामकुमार केसरवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता महेत्तर श्रीवास , पूर्व पार्षद टम्मक सोनी , पूर्व एडरमैन राजू केशरवानी, भाजयुमो जिला महामंत्री धीरज ठाकुर , पूर्व पार्षद राम लाल साहू राम कृपाल पटेल , रविंद्र सिंह बनाफर , सुरेश रघु , लीलाधर वैष्णव , पूर्व एल्डर मेन भीलेश्वर आदित्य , सरपंच हरिशंकर जयसवाल , आदि ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को  भाजपा में शामिल नहीं करने की  मांग जिला अध्यक्ष सुभाष जालान के नाम से ज्ञापन मंडल अध्यक्ष रेवती चंद्रा को सौंपा गया है।