छत्तीसगढ़: 25 किलो 360 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़: 25 किलो 360 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार..

June 18, 2024 Off By NN Express

रायपुर,18 जून। राजधानी के तेलघानी नाका चौक के पास छापामार कार्रवाई में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 25 किलो 360 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 2,53,600 रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील निषाद (30 वर्ष) निवासी कुशीनगर, उत्तर प्रदेश और दीपक कुमार भारती (22 वर्ष) निवासी पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ गंज थाना में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने नारकोटिक्स सेल की टीम गठित की है। 17 जून को टीम को सूचना मिली कि तेलघानी नाका चौक पर दो व्यक्ति गांजा लेकर जा रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, संदीप मित्तल, योगेश साहू और संजय सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। मुखबिर की सूचना के आधार पर हुलिया मिलान करते हुए दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके बैग और थैले में गांजा पाया गया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 244/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपक पासवान, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. जमील खान, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष दुबे, प्रमोद वर्ठी, आर. केशव सिन्हा, प्रमोद बेहरा, राजेन्द्र तिवारी, पुरूषोत्तम सिन्हा, मुनीर रजा, राजेश कुर्रे, सउनि. शंकर लाल साहू, आर. सुकचंद नेताम, जीतेश मांझी और दिनेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायपुर पुलिस का यह अभियान नशे के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियानों का हिस्सा है, जिससे समाज में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।