न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज, ठंड में हो रही हैं लगातार बढ़ोतरी

न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज, ठंड में हो रही हैं लगातार बढ़ोतरी

October 30, 2022 Off By NN Express

रायपुर ,30 अक्टूबर  प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते अब ठंड बढ़ने लगी है। ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। विशेषकर शहर के आउटर क्षेत्रों में यह ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर,जगदलपुर, पेंड्रा रोड आदि क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग का कहना है कि अब ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

शनिवार को पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ने वाली है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही है। इसके चलते अब ठंड और बढ़ेगी। मौसम शुष्क रहेगा और आसमान भी साफ रहेगा।

यह रहा तापमान: अधिकतम / न्यूनतम

रायपुर 31.4 18.0 

बिलासपुर 30. 0 16.4 

दुर्ग 32.2 16.0 

जगदलपुर 29.4 14.8 

अंबिकापुर 25.7 13.7 

पेंड्रा रोड 29.1 12.8