Weather Update: प्रदेश में 2 दिन पहले मानसून के पहुंचने की घोषणा,अगले 3 दिन में रायपुर पहुंचने की संभावना…

Weather Update: प्रदेश में 2 दिन पहले मानसून के पहुंचने की घोषणा,अगले 3 दिन में रायपुर पहुंचने की संभावना…

June 9, 2024 Off By NN Express

छत्तीसगढ़ में सुकमा के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है। प्रदेश में 2 दिन पहले मानसून के बस्तर पहुंचने की घोषणा की गई है। आमतौर पर प्रदेश में 10 जून को मानसून की एंट्री होती है। मानसून के आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अगले 3 दिनों में सुकमा से आगे बढ़ते हुए मानसून रायपुर पहुंचेगा।

पिछले साल छत्तीसगढ़ में मानसून देरी से पहुंचा था। 23 जून को मानसून आने के बाद भी प्रदेश में बारिश का पर्याप्त कोटा पूरा हो गया था। वहीं, इस साल मानसून के जल्द आने से प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी का यलो अलर्ट जारी किया है। आज रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंग और प्री मानसून के कारण हल्की बारिश होगी।

छत्तीसगढ़ में ज्यादातर जिलों मे तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है। रायपुर में दिन का तापमान 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। वहीं, जगदलपुर में तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। बिलासपुर में 41.6 डिग्री, अंबिकापुर में 40 दुर्ग में एक 40.02 और राजनांदगांव में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में यलो अलर्ट

मौसम विज्ञानी गायत्री वानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच चुका है। अब आगे चलकर यह रायपुर और पूरे प्रदेश में पहुंचेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है । रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जून तक थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी में गिरावट देखने को मिलेगी।

जगदलपुर में पारा समान्य से नीचे

बस्तर संभाग के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य के कम हो गया है। शनिवार को जगदलपुर में दिन का तापमान 34.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 2.1 डिग्री कम है। वहीं, बस्तर में तापमान 34.2°C, नारायणपुर में 34.8°C, बीजापुर में 34.9 °C और दंतेवाड़ा में 35.8 डिग्री रहा।