IAS अधिकारी की बेटी ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

IAS अधिकारी की बेटी ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

June 3, 2024 Off By NN Express

भोपाल/ मुंबई। महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी की 27 वर्षीय बेटी ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मुंबई पुलिस के अनुसार विकास चंद्र रस्तोगी महाराष्ट्र शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव हैं। वहीं उनकी पत्नी राधिका रस्तोगी महाराष्ट्र के गृह विभाग की प्रमुख सचिव हैं। दंपत्ति की 27 वर्षीय बेटी लिपि सोनीपत हरियाणा में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। लिपि रस्तोगी ने मुंबई में सरकारी बिल्डिंग की 10वें मजिंल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना नरीमन प्वाइंट स्थित मंत्रालय के पास सोमवार अलसुबह के करीब 4 बजे की है। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस ने लिपि को नाजूक हालत में जीटी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती छानबीन में पुलिस ने उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। बताया जा रहा है कि लिपि पढ़ाई में अपने प्रदर्शन को लेकर परेशान थी। लिपि ने छोड़े गये सुसाइड नोट में भी पढ़ाई से जुड़ी परेशानी की बात लिखते हुए अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है, और दूसरों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है।