कोरबा: आपस में भिड़ी दो बाइक-एक की मृत्यु

कोरबा: आपस में भिड़ी दो बाइक-एक की मृत्यु

June 3, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) ग्राम गांगपुर में आपस में भिड़ी दो बाइक-मृत्यु
कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के समीप ग्राम गांगपुर में दो बाइक की आपस में जानलेवा भिड़ंत हो गई। जिसमे एक बाइक सवार की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार कटघोरा क्षेत्र के समीप ग्राम गांगपुर में यह घटना घटित हुई। जिसमे ग्राम धनगांव निवासी एक व्यक्ति जो अपने घर से कटघोरा की तरफ बाइक पर जा रहा था। उसकी टक्कर दूसरी बाइक से इस रास्ते पर हो गयी। इसमें बाइक सवार जगदीश पटेल नामक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है कि टक्कर से संघातिक चोट और अत्यधिक रक्तश्राव के कारण उसकी मृत्यु हुई हैं। पुलिस ने बताया कि वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।