रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को मारी गोली

रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को मारी गोली

May 13, 2024 Off By NN Express

ग्वालियर । मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में तीन लोगों को गोली मारने की खबर से सनसनी फैल गई। रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक महिला समेत दो पुरुष गंभीर रूप से घायल है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दरअसल घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर की है। गोली लगने से घायल दोनों पुरुषों की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि बिजली के तार लगाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने तीन लोगों को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।