आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर 500 मीटर तिरंगे के साथ विशाल निकली शोभायात्रा, क्रान्तिकारियो की वेशभूषा में हजारों छात्र-छात्राएं शोभायात्रा में हुई सम्मिलित

आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर 500 मीटर तिरंगे के साथ विशाल निकली शोभायात्रा, क्रान्तिकारियो की वेशभूषा में हजारों छात्र-छात्राएं शोभायात्रा में हुई सम्मिलित

August 16, 2022 Off By NN Express

रायपुर, 16 अगस्त I प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था नवसृजन मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की आजादी की 75 वी वर्षगांठ अम्रुत महोत्सव के अवसर पर राजधानी में विशाल तिरंगा यात्रा निकली विशालकाय 500 मीटर लंबा तिरंगा जिसे हजारों हाथो ने थामा हुआ था रैली में चल रहे थे तेज वर्षा में भी लोगो के कदम नही रुके भीगते पानी मे पूरे जोशो खरोश के साथ भारी बारिश में भारत माता की जय वंदे मातरम के जय घोष के साथ तिरंगा यात्रा लाखेनगर चौक हिन्द स्पोर्टिंग ग्राउंड से आरम्भ हुई तिरंगा यात्रा में हजारों छात्र छात्राएं क्रांतिकारियों की वेशभूषा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई भगत सिंह सुभाषचंद्र बोस चन्द्रशेखर आजाद और अन्य क्रांतिकारियों की वेशभूषा में सम्मिलित हुए जो आकर्षण का केंद्र था छ्त्तीसगढ़ की पहली महिला धुमाल पार्टी रुक्मणि रामटेके और उनकी साथी महिलाएं छत्तीसगढ़ी परिधान में ढोल बजा रहे थे जिसमें लोग जमकर झूमे सिक्ख मार्शल आर्ट गतका द्वारा सिक्ख समाज ने कौशल प्रदर्शन किया I

तलवार बाजी के हैरतअंगेज कारनामो ने लोगो को हैरत में डाल दिया कोपलवाणी के दिव्यांग बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे विभिन्न समुदाय के लोग जिनमे सिक्ख समाज सिंधी समाज बंगाली समाज छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज सोनी समाज कायस्थ समाज उत्कल समाज और अन्य समाज ने भागीदारी निभाई एक्स आर्मी के जवान दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा थामे चल रहे थे तिरंगा यात्रा में हर्षिला रुपाली और उनकी टीम बुलेट पर सवार होकर सामने पायलेटिंग कर रही थी 40 से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने नवसृजन मंच के नेतृत्व में एक माह पूर्व से इस आयोजन की तैयारी आरम्भ कर दी थी जिसे साकार रूप 15 अगस्त को किया गया तिरंगा यात्रा का समापन नेताजी सुभाष स्टेडियम में हुआ जहा स्वतंत्रता दिवस की पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए बूंदी सेव का वितरण किया गया संस्था नवसृजन मंच से प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा डॉ देवाशीष मुखर्जी डॉ भारवी वैष्णव कांतिलाल जैन किशोर महानन्द सुनीता चंसोरिया सैय्यद रजा डॉ प्रीति सतपथी सहित शताब्दी पांडेय प्रमिला शर्मा मनीषा बघेल रविन्द्र सिंह लक्ष्मीनारायण लाहोटी दिनेश मिश्रा डॉ शुभ्रा रजक सहित बहुत बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुएI