गोरखपुर में देवर ने मामूली बात पर सब्‍बल से हमला कर भाभी का किया कत्‍ल, गिरफ्तार

गोरखपुर में देवर ने मामूली बात पर सब्‍बल से हमला कर भाभी का किया कत्‍ल, गिरफ्तार

October 26, 2022 Off By NN Express

गोरखपुर में एक देवर ने मामूली बात पर सब्‍बल से हमला करके अपनी भाभी का कत्‍ल कर डाला। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हमेशा नशे में धुत रहने वाला हत्‍यारोपी देवर अक्‍सर अपनी भाभी से झगड़ा करता था। शनिवार की भोर में उसने भाभी के दरवाजे पर दस्‍तक दी। दरवाजा खोलते ही उसने सब्‍बल से वार कर दिया। अपनी भाभी के चेहरे पर हमला कर बेरहमी से उनकी हत्‍या कर दी। 

झगहां थाना क्षेत्र के मिठाबेल गांव में यह घटना हुई। मारी गई महिला का नाम अनिता दुबे और उम्र 45 वर्ष थी। अनिता के दो बच्‍चे हैं। अनिता की बहन की शादी गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में हुई है। आरोपी उसे फोन कर अक्‍सर गाली-गलौच करता था।

बहन ने इसकी शिकायत महिला से की तो महिला ने अपने देवर को ऐसा न करने की हिदायत दी। इस पर वह भड़क और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। भाभी ने इस सम्‍बन्‍ध में शुक्रवार को एक प्रार्थना पत्र भी झगहां पुलिस को दिया था। झगहां पुलिस ने उस प्रार्थना के आधार पर जांच शुरू कर दी थी।

लेकिन पुलिस आरोपी से पूछताछ करती इसके पहले ही शनिवार तड़के आरोपी ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्‍या कर दी और फरार हो गया। कुछ समय बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस, मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पर थानेदार गौरव राय कन्नौजिया, नई बाजार चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे।