कोरबा पहुंच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुश्री सरोज पांडेय के नामांकन दाखिले में हुए शामिल

कोरबा पहुंच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुश्री सरोज पांडेय के नामांकन दाखिले में हुए शामिल

April 18, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) कोरबा पहुंच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुश्री सरोज पांडेय के नामांकन दाखिले में हुए शामिल
कोरबा : कोरबा लोकसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के नामांकन दाखिले के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा पहुंच चुके है। उनका हेलीकॉप्टर एसईसीएल स्थित हेलीपैड पर उतरा। इस दौरान भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी मौजूद है। सभी मुख्य नेताओं की मौजूदगी में सुश्री सरोज पांडेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।