मतदान दिवस 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित

मतदान दिवस 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित

April 10, 2024 Off By NN Express

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत राजनांदगांव जिले सहित कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।