छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय ने मां का आर्शीवाद लिया फिर मानाया होली का त्योहार

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय ने मां का आर्शीवाद लिया फिर मानाया होली का त्योहार

March 25, 2024 Off By NN Express

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu deo Sai) ने जशपुर जिले में स्थित अपने गृहग्राम बगिया में परिवार के बीच होली का त्योहार मनाया। उन्होंने सबसे पहले अपनी माताजी का आर्शीवाद लिया और परिवार के सभी सदस्यों को रंग-गुलाल लगाकर उत्सव मनाया।

श्री साय ने कहा कि होली का यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की वर्षा करे, यही कामना है।