भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की सीरीज में लगे 102 सिक्स

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की सीरीज में लगे 102 सिक्स

March 12, 2024 Off By NN Express

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही लंबी टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है। सीरीज में इतने छक्के लगे कि इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। यानी पहली बार ये कारनामा होता हुआ दिख रहा है।

टेस्ट सीरीज में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि एक ही सीरीज में 100 से ज्यादा छक्के लगे हों, लेकिन पहली बार ऐसा हो गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की सीरीज में कुल मिलाकर 102 छक्के लगे हैं। इसमें से 72 छक्के तो केवल भारतीय खिलाड़ियों ने ही लगा दिए हैं। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि एक आपसी टेस्ट सीरीज में किसी टीम ने इतने छक्के जड़े हों। वहीं बाकी सिक्स इंग्लैंड की टीम ने लगाए हैं।