JANJGIR CHAMPA : जिले में अब तक 1405.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जांजगीर-चांपा,18 अक्टूबर,जिले में 1 जून से 18 अक्टूबर तक 1405.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में 1131.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में 1413, मिलीमीटर, अकलतरा 1442, बलौदा 1375.8, नवागढ 1762.2, पामगढ़ 1424.6, चांपा 1925, सक्ती 1181.8, जैजैपुर 1227 मालखरौदा 1201, डभरा 1231.1, शिवरीनारायण 1665.4, बम्हनीडीह 1580.5, सारागांव 1092.1, नया बाराद्वार 1305.1 और अड़भार तहसील में 1270.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।