Home / Business / Kia Sorento vs Fortuner: ज्यादा पावर, फीचर्स में कौन आगे? फुल साइज SUV में किसका पलड़ा भारी?

Kia Sorento vs Fortuner: ज्यादा पावर, फीचर्स में कौन आगे? फुल साइज SUV में किसका पलड़ा भारी?

भारतीय बाजार में फुल-साइज़ SUV की बात हो तो Toyota Fortuner का नाम सबसे पहले आता है. लंबे समय से इस सेगमेंट में Fortuner की मजबूत पकड़ बनी हुई है. अब Kia Sorento भी इसे चुनौती देने के लिए मैदान में है. कीमत की बात करें तो Sorento की शुरुआती कीमत डीजल मॉडल के लिए 27.99 लाख रुपये और हाइब्रिड मॉडल के लिए 29.49 लाख रुपये है. इसका टॉप वेरिएंट 40.39 लाख रुपये तक जाता है.

वहीं Toyota Fortuner की कीमत करीब 34.76 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप 4×4 GR-S वेरिएंट के लिए 50.46 लाख रुपये तक पहुंचती है. यानी कीमत में Sorento काफी नीचे है. हालांकि, दोनों SUV का इस्तेमाल और फोकस थोड़ा अलग है. Sorento ज्यादा मॉडर्न फीचर्स, आराम और टेक्नोलॉजी पर जोर देती है, जबकि Fortuner अपनी मजबूती, ऑफ-रोड क्षमता और मजबूत रीसेल वैल्यू के लिए जानी जाती है.

डिजाइन और साइज में कौन आगे?
Kia Sorento का डिजाइन काफी मॉडर्न और शार्प रखा गया है. इसकी लंबाई 4,815mm, चौड़ाई 1,900mm और व्हीलबेस 2,815mm है. इसके मुकाबले Fortuner 4,795mm लंबी, 1,855mm चौड़ी और इसका व्हीलबेस 2,745mm है.

Sorento में Tiger Nose ग्रिल, वर्टिकल LED DRLs, Ice Cube हेडलैंप्स और 19-इंच अलॉय व्हील मिलते हैं. Fortuner का लुक ज्यादा बॉक्सी और दमदार है. इसकी ऊंचाई करीब 1,835mm होने से सड़क पर इसकी मौजूदगी ज्यादा मजबूत नजर आती है. आसान भाषा में कहें तो Sorento शहर में ज्यादा प्रीमियम दिखती है, जबकि Fortuner का अंदाज ज्यादा रफ और टफ है.

Sorento का केबिन ज्यादा प्रीमियम
केबिन के मामले में Sorento काफी आगे नजर आती है. इसमें डुअल 12.3-इंच कर्व्ड स्क्रीन, Bose का 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड-रो सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और डिजिटल IRVM जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका 6-सीटर वर्जन कैप्टन सीट्स के साथ आता है. ज्यादा व्हीलबेस की वजह से थर्ड रो में भी यात्रियों को बेहतर जगह मिलने की उम्मीद है.

Fortuner का केबिन मजबूत और इस्तेमाल के हिसाब से अच्छा है, लेकिन टेक्नोलॉजी के मामले में यह Sorento से पीछे दिखाई देती है. इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, बेसिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हायर वेरिएंट में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं.

फीचर्स और सेफ्टी में Sorento आगे
Sorento में OTA अपडेट, डिजिटल की, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, रिमोट पार्किंग असिस्ट, हेड-अप डिस्प्ले और अलग-अलग ड्राइविंग मोड मिलते हैं. इसमें Snow, Sand और Mud जैसे मोड भी दिए गए हैं.

हॉस्टल में भी सोरेंटो की स्थापना हुई है. इसमें 10 एयरबैग और लेवल 2+ ADAS के साथ एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. Fortuner में 7 एयरबैग, VSC, हिल असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं. हालांकि इसमें ADAS नहीं मिलता.

इंजन और ऑफ-रोडिंग में Fortuner का दम
Sorento में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो करीब 190-193 PS और 442Nm टॉर्क देता है. इसके साथ 8-स्पीड DCT मिलता है. दूसरा ऑप्शन 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड है, जिसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है.Fortuner में 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलते हैं. डीजल इंजन करीब 201-204 PS और 500Nm तक टॉर्क देता है. इसके साथ 4×4 सिस्टम, लो-रेंज और लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *