Home / Madhya Pradesh / भोपाल में अंधे कत्ल का खुलासा: पत्नी ही निकली पति की कातिल, भाई और मकान मालिक के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

भोपाल में अंधे कत्ल का खुलासा: पत्नी ही निकली पति की कातिल, भाई और मकान मालिक के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

ख़बर शेयर करें:

भोपाल। राजधानी भोपाल की परवलिया सड़क पुलिस ने रमेश बंजारा नामक शख्स के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। युवक की कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही निकली है जिसने अपने भाई और मकान मालिक के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी मीना बंजारा ने पहले लोहे की रॉड से हमला कर पति की हत्या की। शव को कुएं में फेंका और फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। शव को ठिकाने लगाने में मृतक का साला लक्ष्मण और मकान मालिक भारत उर्फ कक्कू की भूमिका भी थी।

बता दें कि 21-22 नवंबर की दरमियानी रात रमेश बंजारा की हत्या हुई थी। ग्राम बोगनिया और पुरा छिंदवाड़ा के बीच लाल तालाब के पास बगोनिया के जंगल में शव मिला था।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *