Home / Chhattisgarh / BREAKING : लव मैरिज के एक साल बाद खौफनाक कदम पति के बाद पत्नी ने भी फंदे पर झूलकर दी जान…

BREAKING : लव मैरिज के एक साल बाद खौफनाक कदम पति के बाद पत्नी ने भी फंदे पर झूलकर दी जान…

गरियाबंद,14 सितंबर. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली. दोनों ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी. लेकिन ऐसा क्या हुआ की दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.जानकारी के मुताबिक, अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव में मिलाप ध्रुव और उसकी पत्नी मंजुला ध्रुव साथ में रहते थे. दोनों की एक साल पहले ही लव मैरिज हुई थी. बताया जा रहा है कि मिलाप ने किसी बात से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था.

बीती रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगाया. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची, जहां घर के अंदर दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले. पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों परिवारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है.

यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद या अनबन थी या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना की पूरी गुत्थी सुलझाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *