Home / Madhya Pradesh / एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए खुशखबरी! 10वीं-12वीं के 2 अंक वाले सवालों में पहले की तरह मिलेगा विकल्प, मंडल ने लिया फैसला

एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए खुशखबरी! 10वीं-12वीं के 2 अंक वाले सवालों में पहले की तरह मिलेगा विकल्प, मंडल ने लिया फैसला

ख़बर शेयर करें:

भोपाल। 26 नवंबर 2026 मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब दो अंक के सवालों में पहले की तरह विकल्प मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दो अंक के सवालों में पहले की तरह विकल्प देने का फैसला लिया है। अब दो अंक वाले छोटे सवालों में पहले की तरह आंतरिक विकल्प दिया जाएगा। विद्यार्थियों को दो अंक के प्रश्न में दिए गए दो विकल्पों में से किसी एक का उत्तर लिखना होगा।





कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में आंतरिक विकल्प को लेकर जो पहले दिशा निर्देश जारी किए थे, अब उसमें आंशिक बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि करीब 1 महीने पहले एमपी बोर्ड ने आदेश जारी किया था, जिसमें 2 अंकों के सवालों में विकल्प खत्म किया गया था। गौरतलब है कि इस बार 10वीं और 12वीं की एमपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार करीब 15 से 16 लाख छात्रों के बैठने की संभावना है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *