‘रामायणम्’ को दुनियाभर में मिली जबरदस्त सफलता के बाद, इस तिकड़ी ने गुरुपर्व के शुभ अवसर पर मशहूर गुरुद्वारे में मत्था टेका और दुनिया भर के दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए आभार जताया।
मुंबई। नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड और नमित मल्होत्रा और रॉकिंग स्टार यश द्वारा संग प्रोड्यूस की गई फिल्म रामायणम्: पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में अपनी रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है। रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और रवि दुबे जैसी टैलेंटेड कास्ट से सजी यह फिल्म, अपनी रिलीज़ के बाद से जबरदस्त सफलता का स्वाद चख रही है। फिल्म देश से लेकर विदेशों में हाउस फुल शोज देते हुए रिकॉर्ड्स तोड़े है और इस तरह से यह अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बनकर सामने आई है। यह फिल्म हर तरफ परिवारों और फिल्म लवर्स द्वारा अपने शानदार पैमाने, भावनात्मक गहराई और ए. आर. रहमान और हंस ज़िमर द्वारा दिए गए कभी न भूलाए जाने वाले म्यूजिक के लिए खूब सराहना पा रही है।
फिल्म हर तरफ सफलता को एंजॉय करते हुए, कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रही है, इसी बीच फिल्म को बनाने वाली मुख्य रचनात्मक शक्ति ने जश्न के माहौल से कुछ शांति के पल निकालते हुए अपना आभार व्यक्त दिया। दरअसल, गुरुपर्व के पावन अवसर पर, फिल्म के लीडिंग मैन रणबीर कपूर, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने न्यू दिल्ली में मौजूद ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब का दौरा किया।
इस तिगड़ी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लगातार मिल रही सफलता के साथ टीम के आगे के सफर के लिए प्रार्थना करने के साथ आभार भी व्यक्त किया। गुरुपर्व के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी और वहां के शांत माहौल के बीच उनकी इस यात्रा ने दिखाया कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक देने के बाद भी उनमें कितनी सादगी और विनम्रता है।
रणबीर कपूर, नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी के लिए ‘रामायणम्’ कई सालों की मेहनत, लगन और जुनून का नतीजा है। अब जब फिल्म को देश दुनिया में मौजूद दर्शकों से इतना प्यार और सम्मान मिल रहा है, तो कहना होगा कि यह मेकर्स और कास्ट के लिए बेहद अलग और खास अनुभव बनकर सामने आया है। ऐसे में, गुरुपर्व के खास मौके पर बंगला साहिब गुरुद्वारे में उनकी यह यात्रा, आभार और गर्व जताने का एक दिल छू लेने वाला तरीका था।







