Home / Chhattisgarh / राजधानी में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश इस बात पर भड़का सनकी युवक…

राजधानी में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश इस बात पर भड़का सनकी युवक…

रायपुर,14 सितंबर . राजधानी रायपुर में युवती को जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ का विरोध करने पर सनकी युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग दी. घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसका इलाज जारी है. मामला माना थाना क्षेत्र की है.जानकारी के मुताबिक, छेड़छाड़ को लेकर युवती ने आरोपी का विरोध किया था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी.

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.मामले की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है. आरोपी ने किस कारण भ्यावह घटना को अंजाम दिया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *