रायपुर ,17 अक्टूबर । रायपुर में ऑनलाइन फ्रिज बेचने के चक्कर में डॉक्टर ठगी का शिकार हो गया। दरअसल से. 6 सी/298 वल्लभ नगर न्यू राजेंद्र नगर निवासी डॉ. विपिन चंद्र शर्मा ने अपने पुराना फ्रिज को बेचने ओएलएक्स में विज्ञापन दिया था। शातिर ठग ने खरीदी के बहाने उनके खाते से 88 हजार पार कर दिए। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने ओएलएक्स मे पुराना फ्रिज बेचने विज्ञापन दिया था जिसे देखकर आरोपी ने प्रार्थी को फोन कर फ्रिज खरीदने के नाम पर पैसा भेजने के लिए पहले 5 रू पेटीएम अपने खाता में जमा कराया। जिसके कुछ समय बाद प्रार्थी के एसबीआई बैंक खाता से 88 हजार रू 3 बार मे आन लाईन आहरण कर धोखाधडी किया। राजेंद्र नगर पुलिस ने भादवि: 420 के तहत फोन नंबर 83848-38951 धारक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
olx में फ्रिज बेचना पड़ा महंगा, खाते से पार हुए 88 हजार…

