Home / Chhattisgarh / कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान रेंज में हाथियों का आतंक बदस्तुर जारी…मकान के काफी हिस्से को ढहा दिया वहीं एक मवेशी पर हमला कर उसकी जान भी ले ली

कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान रेंज में हाथियों का आतंक बदस्तुर जारी…मकान के काफी हिस्से को ढहा दिया वहीं एक मवेशी पर हमला कर उसकी जान भी ले ली

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 21 नवंबर 2026। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान रेंज में हाथियों का आतंक बदस्तुर जारी है। यहां के कोदवारियां (सेन्हा) गांव में 62 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे है। हाथियों के इस समूह ने बीती रात बस्ती में घुसकर जहां गीताबाई नामक एक महिला के मकान के काफी हिस्से को ढहा दिया वहीं एक मवेशी पर हमला कर उसकी जान भी ले ली। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिये जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही में जूट गये है।

मिली जानकारी के अनुसार फारेस्ट डिवीजन कटघोरा के पसान वन परिक्षेत्र में इन दिनों बड़ी संख्या में हाथियों का दल सक्रिय है। यह दल अब तक रेंज के बैरा सर्किल में उत्पात मचा रहा था और वहां फसलों को चौपट कर रहा था। लेकिन बीती रात हाथियों का यह दल आगे बढ़ा और कोदवारियां (सेन्हा) गांव के निकट जंगल में पहुंचकर विचरण करने लगा। हाथियों के दल में एक दंतैल हाथी भी शामिल है जो झूण्ड से अलग होकर गांव की बस्ती में घुसने के साथ गीताबाई के मकान को निशाना बनाते हुए उसके काफी हिस्से को ढहा दिया। एका-एक दंतैल के आने तथा उत्पात मचाने से ग्रामीण दहशत में आ गये। किसी तरह उन्होंने हिम्मत दिखाई और उत्पाती दंतैल को खदेडऩे की कार्यवाही की।

जिससे दंतैल वापस जंगल जाने को विवश हो गया। दंतैल ने जाने से पहले एक ग्रामीण द्वारा घर से बाहर खलिहान में बांधे गये एक बैल पर हमला कर दिया जिससे उसके प्राण पखेरु उड़ गये। मवेशी मालिक को घटना की जानकारी आज सुबह तब लगी जब वे अपने खलिहान पहुंचे तो वहां बंधा बैल मृत मिला। घटना स्थल पर हाथी के पैरों के निशान थे। मवेशी मालिक को यह समझने में देर नहीं लगी कि हाथी ने उसके मवेशी की जान ले ली है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी गांव के सरपंच व वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जूट गये है। ज्ञात रहे हाथियों का यह दल काफी समय से पसान रेंज में सक्रिय है।

लगभग ढेड़ माह से भी अधिक समय तक रेंज के विभिन्न स्थानों पर विचरण करने तथा उत्पात मचाने के बाद गत दिनों वनमण्डल मरवाही का रूख किया था, जहां लगभग 15 दिनों तक सक्रिय रहने के बाद वापस पसान रेंज लौट आया है और रेंज में उत्पात मचा रहा है, जिससे क्षेत्रवासी काफी परेशान है। हालांकि वन विभाग द्वारा हाथियों की निगरानी का दावा किया जा रहा है लेकिन हाथियों के द्वारा जिस तरह से आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर उत्पात मचाया जा रहा है। उसे विभाग की निगरानी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *