धनबाद के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद फुसरो के वार्ड संख्या बीस स्थित भोलानगर में राजदेव रविदास के पुत्र संदीप रविदास (22 वर्ष) का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर से झूलता मिला। यह घटना देर रात की है। गुरुवार सुबह आसपास के लोग जुटे। बेरमो थाना की पुलिस भी पहुंचकर पूछताछ के बाद पंचनामा तैयार किया। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजने की तैयारी में थी। घटना की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस पहुंचकर पूछताछ कर रही है। मृतक दो भाई एवं एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
धनबाद के भोलानगर में फंदे से झूलता मिला युवक का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

