इंदौर। नामी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शहर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात की और कुछ पल फुर्सत के निकालकर खाऊ चौपाटी 56 दुकान भी पहुंच गए।
जब अक्षय कुमार 56 दुकान पर पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक वहां मौजूद थे। वहां भारी भीड़ देखकर अक्षय कुमार कार से नीचे नहीं उतरे और कार से ही अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया।

अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान सेहतमंद रहने के गुर भी बताए। उन्होंने मीडिया से अपनी फिल्म रक्षाबंधन के बारे में किए गए सवालों के जवाब भी दिए। इस फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हैं।
The post फिल्म प्रमोशन के लिए इंदौर आए अक्षय कुमार 56 दुकान पहुंचे appeared first on .


