Home / Chhattisgarh / उद्योग मंत्री ने किया बिरसामुंड़ा चौक का लोकार्पण

उद्योग मंत्री ने किया बिरसामुंड़ा चौक का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें:

कोरबा 15 नवम्बर 2026 -उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत पं.रविशंकर शुक्ल नगर में बिरसामुंडा चौक का लोकार्पण किया, इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान, पार्षद सुनीता चौहान, एल्डरमेन ईश्वर साहू व वैशाली रत्नपारखी, आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक रघुवीर सिंह मार्को व अध्यक्ष सेवकराम मरावी, प्रफुल्ल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, समाज के सदस्यगण व आमनागरिकगण उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा के पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोन के अंतर्गत रविशंकर नगर मुख्य मार्ग पर स्थित पुष्पविहार कालोनी के समीप आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में बिरसामुंड़ा चौक का लोकार्पण उनके हाथों किया गया, इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगान ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण व पूजा अर्चना कर चौक को लोकार्पित किया। उद्योग मंत्री देवांगन ने आदिवासी समाज के सदस्यों व काफी संख्या में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये इस मौके पर कहा कि अत्यंत गौरव व हर्ष का विषय है कि आज भगवान बिरसामुंड़ा की जयंती के अवसर पर यहॉं पर इस चौक का लोकार्पण किया गया है, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसामुंड़ा जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया है, आज इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा देश के 127 स्थानों पर जनजातीय गौरव पर आधारित स्थापित म्यूजियम व प्रतिमाओं का वर्चुवल रूप से लोकार्पण किया गया है। उन्होने कहा कि देश के अन्य प्रदेशों के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ से भी आदिवासी समाज ने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्होने कहा कि देश व समाज की प्रगति में समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

बिरसामुंड़ा ने लड़ी जल, जंगल व जमीन की लड़ाई

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान बिरसामुंड़ा ने जल, जंगल व जमीन के लिये लड़ाई हेतु समाज को संगठित किया तथा सशक्त लड़ाई लड़ी। उन्होने देश के लिये, प्रकृति की रक्षा के लिये, समाज के हित के लिये, अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। सभापति ठाकुर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिरसामुंड़ा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है तथा देश में यह बड़े गर्व के साथ मनाया जा रहा है।

17 लाख रू. से बनेगा सामुदायिक भवन

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान ने भगवान बिरसामुंड़ा चौक के लोकार्पण की बधाई देते हुये कहा कि महापौर संजूदेवी राजपूत के द्वारा आदिवासी समाज के लिये सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपये की घोषणा की गई है, इसके साथ ही मेरे पार्षदनिधि से 07 लाख रूपये यानी कुल 17 लाख रूपये की लागत से यहॉं सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जायेगा तथा यह प्रयास किया जायेगा कि अगले वर्ष भगवान बिरसामुंड़ा की जयंती का समारोह उसी नवनिर्मित सामुदायिक भवन में मनाया जाए।

हमारा आदिवासी समाज गौरान्वित है

इस अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक रघुवीर सिंह मार्को ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा आदिवासी समाज गौरान्वित है कि आज भगवान बिरसामुंड़ा चौक का लोकार्पण सम्पन्न हुआ है, उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवंागन जब महापौर थे, उस समय शहीद वीरनारायण सिंह के नाम से भी एक चौक का नामकरण किया गया था, जिसके लिये मैं उन्हें धन्यवाद देता हूॅं। उन्हेाने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हमारे आदिवासी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है तथा समाज के सपूतों ने देश की स्वतंत्रता में अपना अमर बलिदान दिया है। आदिवासी शक्तिपीठ के अध्यक्ष सेवकराम मरावी ने इस मौके पर कहा कि हम सभी भगवान बिरसामुंड़ा के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करें तथा देश व समाज को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें। उन्होने कहा कि बिरसामुंड़ा ने अपने प्राणों की आहूति दे दी, लेकिन अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे।

कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान, पार्षद सुनीता चौहान, एल्डरमेन ईश्वर साहू व वैशाली रत्नपारखी, आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक रघुवीर सिंह मार्को व अध्यक्ष सेवकराम मरावी, प्रफुल्ल तिवारी के साथ ही नरेन्द्र पाटनवार, अब्दुल सुल्तान, अनिल यादव, सिराज खान, हेलेना एक्का, लक्ष्मीन सिदार, मजनू तिर्की, लिली कुजुर, महेश सिदार, संगीता कुजुर, बलराम भगत, अजीत लकड़ा, दिलेश्वर टोप्पो, उर्मिला नेताम, सेवकलाल, राम सहान, निर्मल राज, जोन कमिश्नर तपन तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, एम.एल.बरेठ, किरण साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, समाज के सदस्यगण व आमनागरिकगण तथा निगम के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *