सक्ती, 13 नवम्बर 2026। वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट द्वारा संचालित प्रोजेक्ट विद्या ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और विकास के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस पहल के माध्यम से कंपनी आसपास के ग्रामीण समुदायों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास, डिजिटल साक्षरता, करियर मार्गदर्शन, खेलकूद और पर्यावरण जागरूकता को भी बढ़ावा दे रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सक्ती में इस कार्यक्रम से लगभग 1,300 बच्चे लाभान्वित हुए हैं।
प्रोजेक्ट विद्या के तहत केवल कक्षा में पढ़ाई तक सीमित न रहकर बच्चों को व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शैक्षणिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ विद्यार्थियों को स्कूल उपयोगी सामग्री वितरित की गई तथा उनके भविष्य को लेकर करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के लिए पर्यावरण विषयक क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं सेवा पर्व के दौरान कपड़े के थैलों का वितरण कर उन्हें पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
वेदांता पावर अपनी विभिन्न परिचालन इकाइयों के आसपास के समुदायों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। कंपनी की शैक्षणिक पहल प्रतिवर्ष ग्रामीण क्षेत्रों के 3,000 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने अपने परिचालन क्षेत्रों के 18 स्कूलों को सहयोग प्रदान किया।
इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश स्थित मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड में प्रोजेक्ट विद्या के माध्यम से लगभग 800 लाभार्थियों तक पहुंच बनाई गई। यहां विद्यार्थियों को खेलकूद एवं स्टेशनरी किट, अध्ययन सामग्री और STEM किट वितरित की गईं। इसके अलावा बाल संसाधन केंद्रों और स्कूल के बाद संचालित ट्यूशन कार्यक्रमों के माध्यम से पढ़ाई में सहयोग दिया गया। विशेष अवसरों पर आयोजित शैक्षणिक गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
पंजाब के तलवंडी साबो थर्मल प्लांट में वर्ष 2023 में शुरू किए गए कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम के तहत अब तक 250 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ आवश्यक डिजिटल कौशल प्रदान किए जा रहे हैं।
इस पहल पर वेदांता पावर लिमिटेड के सीईओ एवं होल-टाइम डायरेक्टर राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में युवाओं को ज्ञान, कौशल और अवसरों से सशक्त बनाना आवश्यक है। प्रोजेक्ट विद्या के माध्यम से कंपनी का प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को सीखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और अपनी पसंद का भविष्य बनाने का अवसर मिले।
वहीं वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट के सीओओ देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि शिक्षा सामाजिक प्रगति और सशक्त समुदायों की मजबूत नींव है। प्रोजेक्ट विद्या के तहत जरूरत वाले क्षेत्रों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अध्ययन सामग्री वितरित करने, कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कंपनी के अनुसार, इन प्रयासों का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों के लिए शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर समाज के विकास में योगदान दे सकें।







